गढ़वा, दिसम्बर 24 -- भवनाथपुर, प्रतिनिधि। प्रखंड अंतर्गत अरसली दक्षिणी पंचायत में आयोजित प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम में गांव के ही सुनील यादव द्वारा ग्राम रोजगार सेवक के साथ अभद्र व्यवहार, गाली-गलौज और मारपीट की धमकी देने का मामले में केस दर्ज कराया गया है। घटना को लेकर रोजगार सेवक पिनाकी चतुर्वेदी ने बीडीओ के निर्देश पर स्थानीय थाना में लिखित आवेदन देकर आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में रोजगार सेवक ने उल्लेख किया है कि पिछले 20 दिसंबर को अरसली दक्षिणी पंचायत सचिवालय परिसर में प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम के दौरान गांव के सुनील यादव सात अभिलेख लेकर पहुंचे और उन पर जबरन अनुशंसा करने का दबाव बनाने लगे। रोजगार सेवक द्वारा स्थल निरीक्षण के बाद अनुशंसा करने की बात कहने पर आरोपी उग्र हो गया और उ...