बलिया, फरवरी 13 -- नगरा। ब्लॉक स्तरीय रोजगार सेवक संघ की बैठक शुक्रवार को ब्लाक अध्यक्ष धर्मराज सिंह के आवास परे हुई। इसमें रोजगार सेवकों ने सात माह से बकाया मानदेय नहीं मिलने पर आक्रोश व्यक्त किया। ब्लॉक अध्यक्ष धर्मराज सिंह ने कहा कि रोजगार सेवक शासन के मंशा के अनुरूप अपने दायित्वों को मनरेगा कार्यों में पूरी निष्ठा से करते चले आ रहे हैं किंतु विभागीय अधिकारियों के मनमाने रवैये के चलते रोजगार सेवकों का सात माह का बकाया मानदेय नहीं दिया जा रहा है जिससे उनके समक्ष भारी आर्थिक तंगी उत्पन्न हो चुकी है। विभागीय जिम्मेदार अधिकारी काजगी खानापूर्ति का हीला-हवाली कर रोजगार सेवकों संग सौतेला व्यवहार कर रहे हैं। चेतावनी दी कि शीघ्र मानदेय नहीं मिला तो रोजगार सेवक चरणबद्ध तरीके से आर-पार की लड़ाई को बाध्य होंगे। इस मौके पर विवेक सिंह,अश्विनी,सुमित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.