मुजफ्फरपुर, फरवरी 13 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अवर प्रादेशिक नियोजनालय गन्नीपुर में 16 फरवरी की सुबह 10 बजे से रोजगार शिविर का आयोजन किया गया है। इसमें चार अलग-अलग कंपनियां हिस्सा लेंगी। इसमें अभ्यर्थियों को योग्यता के अनुसार 10 से 40 हजार तक मासिक वेतन पाने का अवसर मिलेगा। नियोजनालय के सहायक निदेशक जैनेंद्र कुमार ने बताया कि रोजगार शिविर में शामिल होने गुरुग्राम हरियाणा की कंपनी, यमुना नगर हरियाणा की कंपनी, मुशहरी की कंपनी एवं दामुचक की कंपनी के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। सहायक निदेशक ने बताया कि इनके द्वारा छोटे-बड़े सभी अलग-अलग पदों पर चयन किया जाएगा। अभ्यर्थियों की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। सभी पदों के लिए अलग-अलग योग्यता रखी गई है। इस रोजगार शिविर में 10वीं से पीजी तक एवं आईटीआई और एमबीए योग्यताधारी अभ्यर्थी शामिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.