भागलपुर, दिसम्बर 31 -- प्रखंड के रिफातपुर सीमानपुर, हरदेवचक, प्यालापुर आदि पंचायतों की जीविका दीदियां जीविका कार्यालय पहुंचीं और जमकर हंगामा किया। उनकी शिकायत थी कि सीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के लिए हमने आवेदन दिया था। कार्यालय कर्मियों के मनमाने रवैए से अबतक हमारा आवेदन इंट्री नहीं हुआ है। जिससे हमें इस योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है और हम अपना रोजगार नहीं कर पा रहे हैं। महिलाओं ने कहा कि सीसी से बात करने पर कहा जाता है कि आपका काम नहीं करेंगे। ऐसे में हम कहां जाएं। इसके बाद हंगामा कर रही महिलाएं प्रखंड मुख्यालय भी पहुंची तथा बीडीओ अभिमन्यु कुमार से मिलकर अपनी मांग बतायी। इसके बाद सभी ने हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन सौंपा। बीडीओ ने जीविका के बीपीएम को तत्काल निर्देश दिया कि जो योग्य हैं एवं जिनको लाभ मिलना चाहिए उसका काम ...