बगहा, फरवरी 23 -- चनपटिया, नगर संवाददाता। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की 10 हजार रुपये की राशि नहीं मिलने से सोमवार को चनपटिया में सैकड़ों महिलाएं उग्र हो उठीं। विभन्नि वार्डों से नगर पंचायत कार्यालय पहुंचते ही शहरी आजीविका मिशन से जुड़ी महिलाओं ने हंगामा शुरू कर दिया। नपं के मौजूद कर्मियों ने महिलाओं को समझाने का काफी प्रयास किया लेकिन वे मानने को तैयार नही थीं। हंगामे की सूचना पर नपं के ईओ हेमंत कुमार भी पहुंचे और महिलाओं को समझा बुझाकर आश्वासन दिया। तब जाकर महिलाएं शांत होकर अपने-अपने घर वापस लौटी। कार्यालय पहुंची आजीविका मिशन से जुड़ी महिला शबनम खातून, धर्मशीला देवी, रुकसाना खातून, आरती देवी, अनिता देवी, मिसरोजी देवी, सीता देवी, रवीना खातून, संजना देवी, फातिमा खातून, गीता देवी, साजरा खातून, रानी देवी, किरण देवी, आशा देवी आदि ने बताया ...