गोरखपुर, फरवरी 21 -- गोरखपुर। सेवायोजन कार्यालय गोरखपुर एवं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान चरगावा के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को रोजगार मेले का आयोजन आईटीआई परिसर में किया गया। मेले में कुल सात कंपनियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें 154 अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार दिया। साक्षात्कार के बाद 77 अभ्यर्थियों का प्रारंभिक चयन किया गया। चयन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद सहायक निदेशक सेवायोजन, गोरखपुर रास बिहारी चतुर्वेदी ने सभी का उत्साहवर्धन किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.