लखनऊ, मार्च 10 -- लखनऊ। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय की ओर से चरक एण्ड सुरुचि ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में सोमवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। सीतापुर-हरदोई बाईपास स्थित संस्थान परिसर में लगे रोजगार मेले में 14 कम्पनियों के स्टाल लगाए गए। कम्पनियों ने प्रतिनिधियों ने साक्षात्कार के जरिये विभिन्न पाठ्यक्रम के 490 अभ्यर्थियों का चयन किया। कम्पनी ने चयनित अभ्यर्थियों को जॉब ऑफर दिये। सेवायोजन के सहायक निदेशक सूर्यकांत कुमार ने बताया कि युवाओं को आत्म निर्भर भारत अभियान के तहत रोजगार मुहैया कराया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.