मुंगेर, जनवरी 15 -- हवेली खड़गपुर, निज संवाददाता। हवेली खड़गपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में श्रम संसाधन विभाग अंतर्गत जिला नियोजनालय, मुंगेर की ओर से रोजगार मेला का आयोजन किया गया। मेले में टेटियाबंबर सहित आसपास के प्रखंडों से बड़ी संख्या में युवा पहुंचे। करीब 75 अभ्यर्थियों ने रोजगार के लिए पंजीकरण कराया, जिनमें 5 से 10 महिलाएं भी शामिल रहीं। रोजगार मेले में झारखंड के बुधुडीह स्थित केके. एंटरप्राइजेज कंपनी द्वारा भर्ती प्रक्रिया की गई। इस दौरान मरेली मदरसन मोटर कंपनी, अहमदाबाद तथा सिल्वर कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल लिमिटेड, राजकोट के लिए फैक्ट्री कर्मियों की भर्ती की जानी है। प्रारंभिक चयन प्रक्रिया के बाद 35 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। जबकि शेष पंजीकृत युवाओं को शॉर्टलिस्ट कर जल्द ही रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। मेले में श्रम विभाग से कन्हैया कुम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.