गुमला, दिसम्बर 2 -- गुमला, प्रतिनिधि। जिला नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेंटर गुमला द्वारा मंगलवार को नगर भवन परिसर में रोजगार मेला आयोजित किया गया। मेला दिन के 10 बजे से अपराह्न चार बजे तक चला। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डीडीसी दिलेश्वर महत्तो, श्रम अधीक्षक सहजिला कौशल विकास पदाधिकारी और जिला नियोजन पदाधिकारी अनामिका तिर्की ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर किया। रोजगार मेला में गुमला और झारखंड की कुल 16 प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया। कुल 527 अभ्यर्थियों ने मेला में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। जिनमें से 321 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट किए गए तथा 107 युवक-युवतियों का विभिन्न कंपनियों में चयन हुआ। डीडीसी ने 10 चयनित अभ्यर्थियों को प्रतीकात्मक रूप से ऑफर लेटर प्रदान किया। अपने संबोधन में डीडीसी ने जिला नियोजनालय और कौशल विकास टीम की पहल की सराहन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.