बरेली, मार्च 12 -- रामचंद्र स्मारक आईटीआई सीबीगंज में मंगलवार को रोजगार मेला का आयोजन हुआ। मेले में विभिन्न जिलों के 885 युवाओं ने पंजीकरण कराया। रोजगार मेला में बिकटोरा ऑटो प्राइवेट लिमिटेड फरीदाबाद हरियाणा ने 378 युवाओं का चयन कर ऑफर लेकर दिए। कंपनी आईटीआई के फ्रेशर को 20800 रुपए, अनुभव वालों को 24700 रुपये एवं बीटेक फ्रेशर को 25800 रुपये वेतन पर चयन किया है। कार्यक्रम में चेयरमैन देवेंद्र सिंह, सचिव सत्येंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह, प्रधानाचार्य लाल सिंह,शरद सक्सेना, आकांक्षा, कृपाल सिंह यादव, इलियास , हरिशंकर मौर्य, पायल, अनीता शर्मा, आयुषी सक्सेना, प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.