धनबाद, जून 21 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता शहर के अवर प्रादेशिक नियोजनालय परिसर बरटांड़ धनबाद में दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला का आयोजन हुआ। रोजगार मेला में 19 कंपनियों ने स्टॉल लगाया। दिनभर आवेदकों की भीड़ रोजगार मेला में लगी रही। 1350 आवेदक उपस्थित रहे। विभिन्न कंपनियों ने 135 आवेदकों को चयनित कर ऑफर लेटर प्रदान किया। 66 आवेदकों को शॉर्टलिस्ट किया गया। छह कंपनियां रोजगार मेले में नहीं पहुंचीं। इससे पहले आनंद कुमार नियोजन पदाधिकारी धनबाद, विनोद कुमार नियोजन पदाधिकारी कुमारधुबी, राकेश कुमार प्रभारी प्राचार्य आईटीआई गोविंदपुर समेत अन्य अतिथियों ने दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला का शुभारंभ किया। आनंद कुमार ने नियोजनालय में उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में आगंतुक, बेरोजगार आवेदकों व उपस्थित नियोजकों को विस्तार से अवगत कराया। रोजगार मेला में विभिन्न नियो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.