चित्रकूट, नवम्बर 24 -- चित्रकूट। संवाददाता बरगढ़ में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में रोजगार मेला का आयोजन हुआ। जिसमें 120 बेरोजगार छात्र-छात्राओं ने रोजगार पाने के लिए सहभागिता निभाई। साक्षात्कार के बाद विभिन्न कंपनियों में 65 छात्र-छात्राओं का चयन किया गया। संस्थान में टीपीओ के रूप में ड्रोन पायलट के अनुदेशक अनुज कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। एडमिन शत्रुघ्न प्रजापति एवं प्रधानाचार्य समरजीत सिंह ने छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.