मैनपुरी, मार्च 9 -- आवास विकास स्थित सपा कार्यालय पर शनिवार को युवजन सभा की जिला कार्यकारिणी की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष डीपी यादव ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा भाजपा शासन में नौकरी मांगने पर लाठियां मिलती हैं। भाजपा सरकार पूर्ण रूप से युवा विरोधी है। युवा रोजगार मांगते हैं, तो उन पर लाठियां बरसाने का कार्य करती है। पेपर लीक हो जाता है। पढ़े लिखे नौजवान दर-दर भटक रहे हैं। समाजवादी पार्टी सत्ता में आएगी तो निश्चित ही युवाओं का रोजगार मिलेगा। सभी पदाधिकारी अपने-अपने बूथ पर ज्यादा से ज्यादा नए वोट बनाने का कार्य करें और हमें अवगत कराए कि कितने नए वोट बनाए हैं। आगामी 2027 के चुनाव में सपा की सरकार बनानी है। जिससे भाजपा की दमनकारी नीतियों से छुटकारा मिल सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.