पटना, जून 10 -- बिहार चुनाव के मद्देनजर विपक्ष नीतीश सरकार पर रोजगार, पलायन, नौकरी, कानून व्यवस्था समेत कई मुद्दों पर हमलावर है। इस कड़ी में महागठबंधन की सहयोगी कांग्रेस रोजगार के मुद्दे पर 12 जून को एक साथ राज्य के 25 जिलों में आंदोलन करेगी। राष्ट्रीय स्तर के नेता और युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता एक साथ रोजगार कार्यालय के सामने नौकरी दो या सत्ता छोड़ो आंदोलन के तहत प्रदर्शन करेंगे। सदाकत आश्रम में मंगलवार को आयोजित प्रेस वार्ता में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने यह जानकारी दी। साथ ही उन्होने पांच सवाल बिहार की एनडीए सरकार से पूछे। राजेश राम ने पूछा कि 45 विभागों में रिक्त पांच लाख पद कब भरे जाएंगे। पेपर लीक का अड्डा बिहार कैसे बना, इसकी निष्पक्ष जांच हो? संविदा कर्मियों को स्थायी कब किया जाएगा? कर्मियों को समान काम के बदले समान वेतन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.