बेगुसराय, फरवरी 2 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। युवाओं को बेगूसराय के औद्योगिक क्षेत्र में नौकरी की प्राथमिकता के मुद्दे को लेकर एआईवाईएफ का बेगूसराय नगर सम्मेलन होगा। उपर्युक्त बातें खातोपुर एआईवाईएफ शाखा गठन के मौके पर एआईएसएफ के राष्ट्रीय सचिव अमीन हमजा एवं वार्ड पार्षद शगुफ्ता ताजवर ने संयुक्त रूप से कहीं। उन्होंने कहा कि बेगूसराय के योग्य युवा उसी नौकरी की तलाश में बेगूसराय और बिहार से बाहर टपला खाने पर मजबूर हैं, जो नौकरी बेगूसराय के औद्योगिक क्षेत्र में जनप्रतिनिधियों के पहल से मिल सकता है। जनप्रतिनिधियों को बेगूसराय के युवा की कोई चिंता नहीं है। एआईएसएफ के जिला अध्यक्ष अमरेश कुमार एवं राष्ट्रीय परिषद सदस्य कैसर रेहान ने कहा कि सांसद को बेगूसराय की जनता की समस्याओं से कोई मतलब नहीं है। इस दौरान 17 सदस्यीय कमेटी का गठन हुआ। अध्यक्ष ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.