जहानाबाद, फरवरी 6 -- अरवल, निज प्रतिनिधि। जिला पदाधिकारी अमृषा बैंस की अध्यक्षता में उद्योग विभाग द्वारा संचालित विभागीय योजनाओं यथा प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम एवं प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना के तहत ऋण वितरण कैंप का आयोजन इंडोर स्टेडियम में किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत कुल 06 आवेदकों को 38.33 लाख की ऋण स्वीकृति प्रदान की गई, वहीं 06 आवेदकों को 69.69 लाख का ऋण वितरण किया गया। इसी प्रकार, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना के अंतर्गत कुल 12 आवेदन पत्रों को स्वीकृत किया गया, जिसमें कुल 137.83 लाख की राशि सम्मिलित है। इसके अतिरिक्त 01 आवेदक को 9.00 लाख का ऋण वितरण किया गया। इस ऋण वितरण कैंप में वरीय उप समाहर्ता (बैंकिंग), महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र, अग्रणी जिला प्रबंध...