जहानाबाद, मार्च 26 -- अरवल, निज प्रतिनिधि उप विकास आयुक्त शैलेश कुमार की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम एवं प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना के तहत ऋण वितरण कैम्प का आयोजन समाहरणालय सभाकक्ष में किया गया। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत कुल एक आवेदन पत्र की ऋण स्वीकृति प्रदान की गयी, जिसकी राशि 1,90,000 है। प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना के तहत कुल 06 आवेदन पत्रों को स्वीकृत किया गया, जिसमें 24,50,000 रूपये सन्निहित है। उक्त दोनो योजनाओं में ऋण स्वीकृति एवं वितरण की कुल राशि 26,40,000 है। ऋण वितरण कैम्प में वरीय उप समाहर्ता बैंकिंग, महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र, अग्रणी जिला प्रबंधक, पंजाब नेशनल बैंक के साथ अन्य बैंक प्रबंधक उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.