चाईबासा, फरवरी 23 -- गुवा, संवाददाता। गुवा थाना क्षेत्र के काशिया पेचा गांव में रविवार को 11 गांवों के ग्रामीणों की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता काशिया पेचा गांव के मुंडा मंगता सुरीन ने की। इस दौरान मुंडा, मानकी, डाकुआ सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में गुवा सेल की खुलने वाली राजाबुरु खदान में 75 प्रतिशत स्थानीय बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार देने की जरूरत बताई। ग्रामीणों ने बताया कि इस मांग को लेकर 13 फरवरी को गुवा सेल प्रबंधन को एक लिखित मांग पत्र सौंपा गया था, लेकिन अब तक उस पर कोई ठोस विचार या पहल नहीं की गई। इससे स्थानीय लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। बैठक में निर्णय लिया गया कि यदि जल्द ही उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई, तो गुवा सेल की खदान का उत्पादन कार्य बाधित कर चक्का जाम किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.