सिद्धार्थ, दिसम्बर 27 -- डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। डुमरियागंज ब्लॉक के कई गांवों में शुक्रवार को मनरेगा की परिवर्तित योजना वीबी जी राम जी को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें सभी सचिव व रोजगार सेवकों ने अपने ग्राम पंचायतों में बैठक कर वीबी जी राम जी योजना के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी। साथ ही उससे मिलने वाले लाभ के बारे में बताया। क्षेत्र के हल्लौर, बहेरिया, कादिराबाद, भटंगवा, सोनहटी, सागररौजा, तेलियाडीह सहित अन्य ग्राम पंचायतों में खुली बैठक कर ग्रामीणों को जानकारी दी गई। पंचायत सचिव अंकित त्रिपाठी, हरिशंकर सिंह, रणविजय यादव, विनय सिंह, अवनीश सिंह पटेल आदि संबंधित गांवों में ग्रामीणों के बीच नई योजना की विशेषताओं की जानकारी देते हुए बताया गया अब रोजगार की गारंटी 100 दिन की जगह 125 दिन कर दिया गया है। साथ ही यह भी ...