औरैया, जनवरी 13 -- औरैया, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र की ग्राम मढ़ापुर में साइबर अपराधियों ने महिला को रोजगार का झांसा देकर उसके खाते से 40 हजार रुपए पार कर दिए। घटना की जानकारी पीड़ित महिला ने बैंक जाकर चैक करने पर पाई। मढ़ापुर निवासी मोशिमी पत्नी दीपू ने बताया कि गत तीन जनवरी को उसके फोन पर कॉल आई। कॉल करने वाले ने पेंसिल पैकिंग का काम दिलाने का लालच दिया। इसके एवज में महिला से रुपये मांगने लगे। महिला ने तीन अलग-अलग फोन नंबरों पर कई बार लगभग 40 हजार रुपए भेज दिए। हालांकि, इसके बाद भी आरोपी लगातार रुपये की मांग करते रहे। महिला को शक हुआ। उसने घर वालों को पूरी घटना की जानकारी दी। परिवार ने तुरंत बैंक जाकर खाते की जांच की। तब महिला को पता चला कि उसके खाते का पूरा पैसा फ्रॉड कर लिया गया है। पीड़ित महिला ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को प्रार्थनापत्र ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.