फतेहपुर, अगस्त 22 -- फतेहपुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल महिला इकाई नगर बिंदकी महिला सशक्तिकरण पर बल देगा। रोजगार करने की इच्छुक महिलाओं का संगठन सहयोग करेगा ताकि ऐसी महिलाएं अपना स्वयं का रोजगार कर आत्मनिर्भर बन आर्थिक रूप से मजबूत हो सके। बिन्दकी के गांधी चौराहे के समीप एक प्रतिष्ठान में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल महिला इकाई नगर बिंदकी की अध्यक्ष स्वाती ओमर ने कहा गया कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में आगे है, किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं है। निर्णय लिया गया कि व्यापार कर रही महिलाओं का पूरा सहयोग और समर्थन किया जाए, यदि कोई समस्या आती है तो समस्याएं हल करने का काम किया जाएगा। जो महिलाएं अपना स्वयं का रोजगार करना चाहती हैं उनका सहयोग किया जाएगा ताकि वह भी आत्मनिर्भर होकर आर्थिक रूप से उन्नत...