देहरादून, फरवरी 18 -- एसएसबी प्रशिक्षित गुरिल्लाओं ने मंगलवार को रोजगार और पेंशन की मांग को लेकर विधानसभा कूच किया। रिस्पना पुल बैरियर पर पुलिस ने उन्हें बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया। इस दौरान पुलिस के साथ उनकी नोकझोंक हुई। महिलाओं ने इस दौरान जमकर नारेबाजी की। काफी देर तक सभी धरने पर डटे रहे। एसएसबी प्रशिक्षित गुरिल्ला संगठन के अध्यक्ष युदबीर सिंह राणा ने कहा कि सात हजार से ज्यादा गुरिल्ला करीब अठारह साल से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दिसंबर दिसंबर 2023 में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में बैठक हुई थी। इस दौरान कई निर्णय लिए गए थे। लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। इसके बाद बीते साल मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने के दौरान शासन स्तर पर वार्ता हुई। उस दौरान मांगों का निस्तारण करने का आश्वासन दिया गया, जबकि अब तक कोई हल नहीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.