मुंगेर, फरवरी 24 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। सोमवार को नगर के रमनकाबाद स्थित राजकीय पोलिटेकनिक में स्किल अप इंपावरिंग द नेक्स्ट जेनरेशन कार्यक्रम का समापन हुआ। सेंटम फाउंडेशन की ओर से इंफोसिस फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित कौशल विकास के तहत प्रशिक्षण कार्यक्रम 11 से 23 फरवरी तक संचालित किया गया। इस दौरान प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को सॉफ्ट स्किल्स, प्रभावी संचार, डिजिटल साक्षरता, व्यक्तित्व विकास, टीम वर्क, इंटरव्यू की तैयारी एवं करियर मार्गदर्शन जैसे विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण अवधि में कुछ विद्यार्थियों ने विभिन्न कंपनियों के लिए साक्षात्कार भी दिए। समापन समारोह में कॉलेज की प्राचार्या खुशबू रानी ने प्रशिक्षकों को राजकीय पॉलिटेक्निक की ओर से स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। प्राचार्य खुशबू रानी ने कहा कि य...