सिमडेगा, अक्टूबर 7 -- कुरडेग, प्रतिनिधि। प्रखंड के लबडेरा गांव के किसान राजनारायण प्रसाद के खेतों में रोग के प्रकोप से कई एकड़ में लगी धान की फसल बर्बाद हो गई है। किसान ने बताया कि आठ एकड़ खेतों में लाखों रू लागत लगाकर धान की खेती की थी। अतिवृष्टि के कारण फसल में रोग लग गया। रोग की रोकथाम के लिए दवाई का छिड़काव कराया गया लेकिन कोई असर नहीं हुआ। धान फसल में बालियां निकलने के समय फसल मरकर सूख रहे है। उन्होंने कहा कि रोग के प्रकोप से फसल को भारी नुकसान हो रहा है। उन्होंने कृषि विभाग से उचित मुआवजा देने की मांग की है। वहीं घाघमुंडा के किसान विनय कुमार के खेतों में लगी धान की फसल को भी अति वृष्टि के कारण भारी नुकसान हुआ है। विनय कुमार ने बताया कि सात एकड़ में धान की खेती की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.