बलरामपुर, जनवरी 16 -- बलरामपुर, संवाददाता। जिले में रोगों की प्रभावी निगरानी और समय पर रोकथाम को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शुक्रवार को मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय सभागार में एक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत कार्यरत चिकित्साधिकारियों के लिए आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता सीएमओ डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने की। कार्यशाला को संबोधित करते हुए सीएमओ डॉ. रस्तोगी ने बताया कि यूनीफाइड डिजीज सर्विलांस प्लेटफार्म पोर्टल पर विभिन्न बीमारियों का ऑनलाइन विवरण दर्ज किए जाने से रोगों की समय रहते पहचान, निगरानी और नियंत्रण संभव हो पाता है। उन्होंने कहा कि आरबीएसके के तहत कार्यरत चिकित्साधिकारी अब विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण करेंगे और जांच के दौरान पाई जाने वाली स...