मधुबनी, मार्च 8 -- लौकही। लौकही सीएचसी परिसर में शुक्रवार को रोगी कल्याण समिति के शासी निकाय एवं कार्यकारी समिति की बैठक हुई। बैठक में अस्पताल की साफ- सफाई,मरम्मति कार्य,बिजली वायरिंग, फर्नीचर,भवन का रंग रोंगन की समीक्षा की गई। इसके अलावे पेयजल की आपूर्ति,एनसीडी,ईसीजी कॉर्नर,फिजियो थरेपी,चश्मा वितरण केन्द्र आदि कार्यो में होने वाली असुविधाओं पर चर्चा करते हुए इसके लिए आवश्यक सामग्री की आपूर्ति पर चर्चा की गई। इसके अलावे बेड तथा उसके कपड़ों की साफ- सफाई की मुद्दे भी उठे। वर्ष 2024- 2025 के आय व्यय की समीक्षा भी की गई। मौके पर बीडीआो वीरेन्द्र कुमार सिंह, सीएचसी के प्रभारी डॉ. अभिजीत कुमार, डॉ.वृजनन्दन कुमार,स्वास्थ्य प्रबंधक प्रदीप कुमार,पंकज कुमार सहित समिति के कई सदस्य उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.