बुलंदशहर, जनवरी 30 -- वित्तीय अनियमितता और आदेशों की अवहेलना के मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए जहांगीराबाद ब्लॉक की ग्राम पंचायत टिटौटा के सचिव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। सचिव पर आरोप है कि विकास कार्यों की राशि निकालने पर लगी रोक के बावजूद उन्होंने ग्राम निधि से 4,52,256 रुपये निकाल लिए। इसके अलावा, जाँच के दौरान उन्होंने सरकारी अभिलेख प्रस्तुत न कर उच्चाधिकारियों के आदेशों की भी अवहेलना की। जहांगीराबाद ब्लॉक के गांव टिटौटा निवासी भूपेंद्र सिंह राघव व अन्य ग्रामीणों ने शिकायत की थी कि गांव के विकास कार्यों के लिए आवंटित धनराशि निकालने पर रोक लगी हुई थी, इसके बावजूद सचिव रवनेश कुमार ने नियम विरुद्ध तरीके से भुगतान कर लिया। शिकायत मिलने पर डीडीओ सुभाष नेमा ने दो अधिकारियों की जांच टीम गठित की थी। जब सचिव से जवाब मांगा गया, तो उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.