लखीमपुरखीरी, जनवरी 9 -- गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बाकेगंज के कार्यालय अधीक्षक द्वारा क्षेत्र की 24 आशा कार्यकर्ताओं को नोटिस जारी किया गया है। जारी नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आगामी छह माह तक समस्त धरना एवं हड़ताल पर रोक लगाई गई है। इसके बावजूद बिना किसी पूर्व सूचना के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भीड़ एकत्र कर नारेबाजी की गई।नोटिस के अनुसार आशा कार्यकर्ताओं द्वारा राष्ट्रीय कार्यक्रमों जैसे टीकाकरण, आयुष्मान कार्ड योजना एवं एनसीडी कार्यक्रमों में कार्य करने से मना किया गया, जो कि राष्ट्रीय कार्यक्रमों में बाधा उत्पन्न करने की श्रेणी में आता है। अधीक्षक ने इसे अत्यंत खेदपूर्ण बताते हुए चेतावनी दी है कि यदि भविष्य में इस प्रकार की गतिविधि दोहराई गई तो संब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.