लातेहार, जनवरी 4 -- लातेहार संवाददाता। चंदवा अंचल अंतर्गत मौजा चंदवा, थाना संख्या 285 के खाता संख्या 599, प्लॉट संख्या 1914 एवं 1915 से जुड़ा भूमि विवाद अब प्रशासनिक आदेशों की अनदेखी और रसूखदारों के दबाव का गंभीर उदाहरण बनता जा रहा है। अंचल अधिकारी द्वारा विवादित भूमि पर निर्माण कार्य रोकने का स्पष्ट आदेश जारी किए जाने के बावजूद निर्माण कार्य दोबारा शुरू होना कई सवाल खड़े करता है। सरकारी अभिलेखों के अनुसार अंचल अधिकारी, चंदवा ने मामले को संज्ञान में लेते हुए संबंधित पक्षों को नोटिस जारी किया था। नोटिस में अगले आदेश तक यथास्थिति बनाए रखने एवं कार्यालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया था। इसके बावजूद निर्माण कार्य फिर से शुरू कर दिया गया, जिसे प्रशासनिक आदेशों की खुली अवहेलना माना जा रहा है। पीड़ित लखन लोहार पिछले छह महीनों से अपनी जमीन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.