पूर्णिया, अप्रैल 2 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। स्कूली बच्चों के परिवहन पर रोक के आदेश के खिलाफ टोटो-ऑटो चालक संघ का बुधवार को प्रदर्शन होगा। टोटो- ऑटो चालक संघ के जिलाध्यक्ष मो जहांगीर आलम उर्फ लड्डू ने बताया कि इसकी सभी आवश्यक तैयारी कर ली गई है। सुबह 11 बजे रंगभूमि मैदान से जिले के विभिन्न जगहों के टोटो एवं ऑटो के चालक भारी संख्या में पैदल मार्च निकालेंगे। पैदल मार्च गिरजा चौक एवं आरएन साह चौक होते हुए समाहरणालय तक जाएगा। समाहरणालय में टोटो एवं ऑटो से स्कूली बच्चों को ले जाने एवं ले आने पर लगे प्रतिबंध के आदेश को वापस लेने संबंधी एक मांग पत्र डीएम को सौंपा जाएगा। वहां से चालक थाना पहुंचेंगे, जहां एक धरना के जरिए आदेश का विरोध किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.