भागलपुर, मार्च 28 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता टेलीमेडिसिन सेवा की उपलब्धि संतोषजनक न पाये जाने के कारण सीएचसी जगदीशपुर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी का वेतन रोकने का आदेश जारी हो गया। सिविल सर्जन डॉ. अशोक प्रसाद द्वारा जारी आदेश में कया गया है कि फरवरी 2025 में निर्धारित लक्ष्य की तुलना में सीएचसी जगदीशपुर के डॉक्टरों ने कम संख्या यानी 73 प्रतिशत ही टेलीमेडिसिन सेवा दी। जो कि इस अस्पताल को जिले के सभी अस्पतालों में सबसे नीचे पायदान पर पहुंचाता है। इस बाबत पूर्व में प्रभारी को शोकॉज करते हुए उनसे इस बाबत स्पष्टीकरण मांगा गया था। लेकिन उन्होंने स्पष्टीकरण देना मुनासिब नहीं समझा। इसके बाद डीएम द्वारा किये गये समीक्षा में उनके द्वारा प्रभारी का वेतन रोकने का आदेश जारी हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.