नई दिल्ली, अप्रैल 1 -- वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने हाल ही में रॉवमैन पॉवेल से टी20 टीम की कप्तानी छीनकर शाई होप को थमा दी है। टेस्ट कप्तान क्रेग ब्रैथवेट ने भी इस्तीफा दे दिया है। उधर, पूर्व ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो बोर्ड के इस फैसले से नाराज हैं और उन्होंने कहा है कि ये बोर्ड का सबसे खराब फैसला है। उन्होंने कहा है कि वेस्टइंडीज में खिलाड़ियों के साथ ऐसा बुरा व्यवहार कब रुकेगा? ब्रावो ने कहा है कि जब आपकी टीम 9वें नंबर पर थी और वे टीम को तीन नंबर के करीब लेकर जा रहे हैं तो उनको आपने कप्तानी से हटा दिया। ये खिलाड़ियों और कप्तान के साथ अन्याय है। ड्वेन ब्रावो ने अपने इंस्टा पोस्ट में लिखा, "एक बार फिर आप लोगों (वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड) ने कैरेबियाई लोगों और क्रिकेट जगत को साबित कर दिया है कि खिलाड़ियों के साथ यहां अन्याय जारी है! एक पूर्व खिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.