बोकारो, फरवरी 9 -- बोकारो, प्रतिनिधि। बोकारो जिला कुश्ती संघ की ओर से सेक्टर-4 स्थित रॉयल पब्लिक स्कूल के मैदान में एकदिवसीय अंडर-15 जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 50 महिला व पुरुष पहलवानों ने भाग लिया। विजेता खिलाड़ियों को संघ के जिलाध्यक्ष धर्मवीर सिंह व प्राचार्य डॉ मुकेश कुमार ने मेडल व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी 11 फरवरी को रांची के बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम, मोराबादी में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। मौके पर जिला सांसद खेल प्रतिनिधि व अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी एंजेला सिंह, महंत रामकृष्ण तिवारी, राष्ट्रीय प्रशिक्षक मृत्युंजय नाथ चौधरी, विकास कुमार, राष्ट्रीय खिलाड़ी चिंटू कुमार, सुजीत कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे। अतिथियों को संघ की ओर से बुके व श...