लखनऊ, मार्च 18 -- लखनऊ, संवाददाता। गोमतीनगर कोतवाली में सब्जी व्यापारी ने रॉयल ट्रेन क्विजीन रेस्टोरेंट संचालक और कर्मचारियों के खिलाफ डेढ़ लाख रुपये हड़पने का मुकदमा दर्ज कराया है। कैंद सदर बाजार निवासी व्यापारी रजी के मुताबिक व्यापार के सिलसिले में रॉयल ट्रेन रेस्टोरेंट संचालक मोहन दादा से पहचान हुई थी। इसके बाद रजी ने रेस्टोरेंट को सब्जी की सप्लाई दी। करीब एक लाख 63 हजार रुपये का सामान लेने के बाद आरोपित ने रुपये नहीं दिए। मोहन दादा के साथ आदर्श, अभिषेक, होटल मैनेजर अखंड, स्टोर कीपर विपिन, कैशियर व अन्य कर्मचारियों ने रुपये देने में टाल मटोल की। दबाव डालने पर 20 हजार रुपये दिए। बचे हुए डेढ़ लाख रुपये देने को आरोपी तैयार नहीं हुए। यह आरोप लगाते हुए पीड़ित व्यापारी ने गोमतीनगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। मुख्यमंत्री कार्यालय में शिकाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.