खगडि़या, फरवरी 7 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि खगड़िया जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित खगड़िया जिला क्रिकेट बी डिवीज़न लीग का शुक्रवार को उद्घाटन मुकाबला रॉयल क्रिकेट क्लब बी बनाम सनराइज क्रिकेट क्लब के बीच शहर के जेएनकेटी स्टेडियम, खगड़िया में खेला गया। रॉयल क्रिकेट क्लब ने सनराइज क्रिकेट क्लब को 168 रन से हराकर अपना पहला मैच जीत लिया। टूर्नामेंट का उद्घाटन जिला संघ के पूर्व सचिव सदानंद प्रसाद ने किया। मैच में रॉयल क्रिकेट क्लब बी की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए सनराइज क्रिकेट क्लब की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 25 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 273 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से हर्ष कुमार ने बेहतरीन शतकीय पारी खेलते हुए 127 रन बनाए, जबकि तेजस सिन्हा ने 60 रन का योगदान दिया। ...