गाजीपुर, मार्च 9 -- सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। गोरखपुर-वाराणसी हाइवे पर नंदगंज थानाक्षेत्र के पहाड़पुर गांव के पास रॉन्ग साइड से जा रहे डंपर ने सवारी से भरी ऑटो में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ऑटो पलट गया और उसमें बैठा एक किशोर छिटक कर सड़क पर जा गिरा। डंपर चालक भागने के चक्कर में किशोर के सिर को कुचलता हुआ भाग निकला। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने पुलिस की सहायता से घायलों को सीएचसी सैदपुर भिजवाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना के बाद घायल परिजनों में कोहराम मच गया है। सैदपुर थाना क्षेत्र के अलायचक गांव निवासी 45 वर्षीय पप्पू कुमार पुत्र स्व. महंगी की आंखें खराब हो गई हैं। जिसका इलाज वह शादियाबाद स्थित किसी अस्पताल में करा रहे हैं। शनिवार को वो अपनी पत्नी 40 वर्षीय उर्मिला देवी, पुत्र 13 वर्षीय शिवम कुमार, 6 वर्षीय समीर कुमार, 5 वर्षीय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.