शामली, नवम्बर 30 -- शहर के रॉक गोल्ड एकेडमी में वार्षिक खेल दिवस बड़े उत्साह और ऊर्जा के साथ मनाया गया। समारोह का आकर्षक थीम "रेस एंड रिदम फिटनेस विद ताल रहा, जिसके अनुरूप विद्यार्थियों ने खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष तजेंद्र निर्वाल ने दीप प्रज्वलित कर एवं खेल मशाल जलाकर किया। विशिष्ट अतिथियों में विधायक प्रसन्न चौधरी, डा. अरुण कुमार राय, चंद्र कुमार गुप्ता, आजाद चौहान, प्रतीक गर्ग सहित विद्यालय प्रबंधन के पदाधिकारी मौजूद रहे। विद्यार्थियों ने स्प्रिंट, हर्डल रेस, रिले रेस, पिक्चर रेस, फाइव-लेग रेस और गेस्टिंग रेडी फॉर स्कूल रेस जैसी रोचक प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लिया। पंक्ति-बद्ध नृत्य, एरोबिक्स, डंबल सर्कल, ताइक्वांडो मूव्स, योग तथा रंग-बिरं...