हल्द्वानी, नवम्बर 8 -- नैनीताल l उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती के अवसर पर पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित तीन दिवसीय रॉक क्लाइंबिंग प्रशिक्षण दूसरे दिन भी जारी रहा l जिसमें 15 युवाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है l जिला पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित एडवेंचर फाउंडेशन कोर्स, रॉक क्लाइमिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम शनिवार को भी डीएसए मैदान में भी जारी रहा l रॉक क्लाइंबिंग के मास्टर दीपक कुमार ने युवाओं और पर्यटकों को डीएसए मैदान के आर्टिफिशियल रॉक क्लाइमिंग वाल में प्रशिक्षण दिया l जिला पर्यटन विकास अधिकारी अतुल भंडारी ने बताया कि प्रशिक्षण के बाद प्रशिक्षुओं को सर्टिफिकेट वितरित किए जाएंगे l दौरान सहायक ट्रेनर संजीव, दीपक सिंह, दीपक मर्तोलिया, आशीष आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.