नई दिल्ली, फरवरी 19 -- Smallcap Stock: स्मॉलकैप कंपनी पावना इंडस्ट्रीज के शेयर गुरुवार को बाजार खुलते ही रॉकेट बन गए हैं। पावना इंडस्ट्रीज के शेयर गुरुवार को BSE में 19 पर्सेंट चढ़कर 28.40 रुपये पर जा पहुंचे हैं। पिछले एक महीने में कंपनी के शेयरों में 40 पर्सेंट से अधिक का उछाल आया है। चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में पावना इंडस्ट्रीज के वित्तीय नतीजे काफी मजबूत रहे हैं। कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 297 पर्सेंट से ज्यादा बढ़ा है। पावना इंडस्ट्रीज लिमिटेड, ऑटोमोटिव सेक्टर के लिए कंपोनेंट बनाती है। 76 लाख रुपये से बढ़कर 3 करोड़ रुपये के ऊपर पहुंचा मुनाफापावना इंडस्ट्रीज (Pavna Industries) के वित्तीय नतीजे चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में शानदार रहे हैं। तीसरी तिमाही में टैक्स भुगतान के बाद कंपनी का मुनाफा 297.37 पर्सेंट बढ़ा है। कं...