दुमका, दिसम्बर 13 -- दुमका, प्रतिनिधि। दुमका कांग्रेस के कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष स्टीफन मरांडी के नेतृत्व में 14 दिसंबर को कांग्रेस की ओर से आयोजित वोट चोर गद्दी छोड़ रैली में भाग लेने के लिए दिल्ली रवाना हुए। जिला अध्यक्ष स्टीफन मरांडी ने कहा कि लोकतंत्र को बचाने के लिए दुमका जिला के कांग्रेसी तन मन और धन से अपने नेता राहुल गांधी के साथ पूरी मजबूती से खड़े हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए दिल्ली जाने वाले में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रेम शाह, अरविंद यादव, तोबियस मुर्मू, नगर अध्यक्ष अलीमाम, टिंकू, सुनील किस्कू, सत्यनारायण यादव, कुंदन यादव, रोहित रंजन, पिंकू पांडा समेत अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली के लिए रवाना हुए। फोटो-12दुमका-218, कैप्सन- शुक्रवार को रैली में शामिल होने के लिए दिल्ली के लिए रवाना होते कांग्रेस कार्यकर्त्ता

हिंदी हिन...