बागपत, मार्च 18 -- नगर के दिगंबर जैन कॉलेज के सी फील्ड में सर्वजन समता पार्टी की रैली का आयोजन किया गया। जिसमे पार्टी के पदाधिकारियों ने समाज की मूलभूत समस्याओं पर चिंता व्यक्त की। रैली में बड़ी संख्या में लोगों द्वारा भाग लिया गया। मुख्य अतिथि आदेश कश्यप ने कहा कि पार्टी अति पिछड़े, दलित, किसानों को उत्तर प्रदेश में देश की मुख्य धारा से जोड़कर उनके मौलिक अधिकारों के लिए संघर्ष कर रही है। लेकिन केंद्र व प्रदेश सरकार बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी को नजर अंदाज कर रही है। नौजवान भटक रहा है, भाजपा देश के संविधान एवं आरक्षण को समाप्त कर लोकतांत्रिक ढांचे को समाप्त करने पर तुली हुई है। अध्यक्षता जयपाल कश्यप व संचालन रणधीर सिंह राणा ने किया। इस दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सतीश सैन, बापू राम प्रजापति, सुनीता कश्यप, वेद प्रकाश त्यागी, कुर्बान अली,भोपाल खोखर, ...