गढ़वा, जनवरी 19 -- श्रीबंशीधर नगर, प्रतिनिधि। सोमवार को आरके पब्लिक स्कूल अधौरा में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर विद्यालय प्रबंधन द्वारा सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को लेकर छात्रों और आम लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना सभा से हुई। उसमें विद्यालय के प्रिंसिपल डॉ. पन्नालाल पुटांडी सहित शिक्षक व छात्र मौजूद रहे। उसके बाद छात्रों ने नगर ऊंटारी के मुख्य बाजार रोड पर जागरुकता रैली निकाली। रैली में छात्र-छात्राओं ने सड़क सुरक्षा कोई दुर्घटना नहीं, सतर्क रहें, सुरक्षित रहें और ट्रैफिक नियमों का पालन करें, जीवन बचाएं जैसे नारों वाले बैनर और प्लाकार्ड लेकर लोगों को जागरूक किया। उस दौरान वक्ताओं ने बताया कि लापरवाह ड्राइविंग, हेलमेट और सीट बे...