गिरडीह, जनवरी 12 -- खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। धनवार प्रखण्ड क्षेत्र के मकडीहा पंचायत में सोमवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह, स्थानीय जनप्रतिनिधियों तथा स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल, चंद्रा नगर के संयुक्त तत्वावधान में नशे के खिलाफ जन-जागरूकता अभियान के तहत एक रैली निकाली गई। यह कार्यक्रम ड्रग अवेयरनेस और वेलनेस नेविगेशन अभियान के अंतर्गत संपन्न हुआ। रैली का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए स्वस्थ्य, सकारात्मक एवं जिम्मेदार जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। रैली में स्थानीय मुखिया, विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर स्थानीय मुखिया कांति देवी, मुखिया प्रतिनिधि प्रदीप यादव, वार्ड सदस्य आशा देवी सहित विधिक अधिकार ...