रामपुर, जनवरी 17 -- राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत राजकीय रजा स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रोड शेफ्टी क्लब के तहत फिर जागरुकता रैली निकाली। इस दौरान उन्होंने प्रमुख बाजारों में घूमकर आमजन को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरुक किया। साथ ही कोहरे में वाहन चलाते समय होने वाले हादसों को कम करने के संबंध में जानकारी दी। इसके अलावा हादसा होने पर घायलों को प्राथमिक उपचार देने और पुलिस की सहायता कैसे लें, इस संबंध में भी बताया। शासन के आदेश पर स्कूल-कालेज में भी छात्र-छात्राओं द्वारा रोड शेफ्टी के तहत विभिन्न कार्यक्रम कर आमजन को जागरुक किया जा रहा है। इसी के तहत पिछले दिनों राजकीय रजा कालेज में बिना हेलमेट व ड्राइविंग लाइसेंस के आने वाले छात्र-छात्राओं को चेक करने के साथ ही उनके अभिभावकों से भी शिकायत की गई थी। अब कालेज ...