मधुबनी, जनवरी 4 -- झंझारपुर। झंझारपुर अनुमंडल के भैरवस्थान थाना क्षेत्र अंतर्गत रैयाम गांव इन दिनों चोरों के निशाने पर है। बेखौफ चोरों ने पुलिसिया गश्त को चुनौती देते हुए लगातार दूसरे दिन चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। शनिवार की रात चोरों ने दो सगे भाई दया नंद झा और माया नंद झा के बंद घरों को निशाना बनाया। जानकारी के अनुसार, दया नंद झा और माया नंद झा सपरिवार दिल्ली में रहते हैं। गांव स्थित उनके घर बंद थे, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने मुख्य द्वार का ताला तोड़कर भीतर प्रवेश किया। चोरों ने घर के कमरों और अलमारियों को खंगालते हुए कीमती सामानों पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की सूचना मिलते ही रविवार को भैरवस्थान थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचना सुनिश्चित करते हुए मामले की जांच में जुट गई है। गौरतलब है कि रैयाम गांव में चोरों का आतंक चरम पर है। शनिव...