रांची, जून 9 -- खलारी, निज प्रतिनिधि। रैयत विस्थापित मोर्चा के द्वारा डकरा स्थित मोर्चा कार्यालय में धरती आबा बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण किया। साथ ही उपस्थित सदस्यों ने भी बारी-बारी से पुष्प अर्पित किया। बिगन सिंह भोगता ने कहा कि बिरसा मुंडा ने जिस तरह से जल-जंगल-जमीन के लिए लड़ाई लड़ी, उसी तरह आज हम सभी को भी जल-जंगल-जमीन की रक्षा के लिए एक बार फिर से संघर्ष करने की जरूरत है। हमें बिरसा मुंडा के बताए रास्ते पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस मौके पर रामलखन गंझु, विनय खलखो, अमृत भोगता, प्रभाकर गंझु, शिवनारायण लोहरा, भरत महतो, श्रवण भोगता, गुड्डू भोगता सहित कई लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.