मधुबनी, दिसम्बर 31 -- मधवापुर, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के रैमा गांव निवासी छात्र धीरेन्द्र कुमार झा को रांची के मंच पर वहां के गृहराज्य मंत्री संजय सेठ ने पीएचडी उपाधि से सम्मानित किया। भारतीय सूचना एवं प्रौद्योगिकी संस्थान रांची की ओर से आयोजित दीक्षांत समारोह में सोमवार को मंत्री ने यह सम्मान दिया। धीरेन्द्र ने यह सम्मान पाने का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उसके मां गृहणी और पिता चंद्रशेखर झा, केन्द्रीय विद्यालय के सेवानिवृत्त शिक्षक हैं। उन्होंने बताया कि उनके बड़े बेटे नरेंद्र कुमार झा को भी दो साल पहले वर्ष 2023 में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान वाराणसी द्वारा पीएचडी उपाधि से सम्मानित होने का गौरव प्राप्त हुआ था। प्रो. गंगाधर झा, पूर्व प्रमुख रत्नेश्वर ठाकुर, पूर्व मुखिया जीवछ पासवान, श्रवण कुमार झा, दीपक चौधरी, राजकुमार झ...