रांची, अगस्त 17 -- रांची। झारखंड शतरंज क्लब द्वारा डीपीएस रांची में स्कूल स्तरीय ओपन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट का आयोजन शनिवार को किया गया। इसमें झारखंड के 79 स्कूलों के 522 खिलाड़ियों ने भाग लिया। संख्या की दृष्टि से यह टूर्नामेंट झारखंड के अभी तक का सर्वश्रेष्ठ टूर्नामेंट रहा। टूर्नामेंट में छह आयु वर्गों अंडर 7, अंडर 9, अंडर 11, अंडर 13, अंडर 15 और अंडर 19 वर्ग में स्पर्द्धाएं आयोजित हुईं। समापन समारोह में झारखंड ओलंपिक संघ के महासचिव डॉ मधुकांत पाठक और कोषाध्यक्ष शिवेंद्र नाथ दुबे के साथ कॉमनवेल्थ लॉन बॉल प्रतियोगिता के स्वर्ण पदक विजेता दिनेश कुमार, ऑल झारखंड शतरंज संघ की कार्यकारी अध्यक्ष रिचा संचिता, सचिव मनीष कुमार ने प्रत्येक श्रेणी के शीर्ष 5 बालकों और शीर्ष 5 बालिकाओं को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान...