मेरठ, अप्रैल 10 -- दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल कॉरिडोर पर अब जल्द ही मेरठ के शताब्दीनगर से दिल्ली के न्यू अशोक नगर तक लोगों को सफर की सुविधा मिल सकेगी। इसके लिए एनसीआरटीसी की ओर से सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। उम्मीद है कि जैसे ही सीएमआरएस की ओर से सुरक्षा प्रमाण पत्र जारी होगा तो उसके बाद संचालन प्रारंभ कर दिया जाएगा। बुधवार को एनसीआरटीसी के अधिकारियों ने मीडिया के साथ शताब्दीनगर स्टेशन का जायजा लिया। अधिकारियों ने कहा कि शताब्दीनगर से संचालन की सारी तैयारी हो चुकी है। इसके लिए केवल सुरक्षा प्रमाण पत्र का इंतजार है। सुरक्षा प्रमाण पत्र मिलते ही शताब्दीनगर स्टेशन से नमो भारत और मेरठ मेट्रो की सुविधा प्रारंभ कर दी जाएगी। उन्होंने यह भी घोषणा की कि बहुत जल्द बेगमपुल तक नमो भारत और मेट्रो का ट्रायल प्रारंभ कर दिया जाएगा। वैसे दिल्ली के सराय काले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.