मेरठ, मार्च 17 -- मेरठ। दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल कॉरिडोर में बेगमपुल स्टेशन शहर का सबसे बड़ा अंडरग्राउंड स्टेशन है। अब यह लगभग फाइनल स्टेज में है। इस स्टेशन पर दोनों लाइन (अप और डाउन) के लिए ट्रैक बिछाया जा चुका है व फिनिशिंग कार्य अंतिम चरण में तेजी से जारी है। इसके साथ ही फ्लोरिंग और मार्बल बिछाने समेत अन्य कार्य भी किए जा रहे हैं। एनसीआरटीसी के अधिकारियों के अनुसार बेगमपुल मेरठ में एकमात्र अंडरग्राउंड स्टेशन है, जहां से नमो भारत और मेरठ मेट्रो दोनों की सुविधा यात्रियों को मिलेगी। इस स्टेशन पर दो ट्रैक बनाए गए हैं, जहां पर अत्याधुनिक सिग्नलिंग सिस्टम की मदद से दोनों ट्रेन गुजरेंगी। ऐसा देश में पहली बार होगा कि सेमी-हाई स्पीड नमो भारत और मेट्रो एक ही ट्रैक पर दौड़ती नजर आएंगी। स्टेशन पर तकनीकी कमरे भी तैयार हो गए हैं। फर्श बिछाने व अन्य फिनि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.